{"_id":"59f8ae224f1c1bd7538ba53e","slug":"71509469730-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में 16 से 21 नवंबर तक रहेगी शरदोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में 16 से 21 नवंबर तक रहेगी शरदोत्सव की धूम
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। सांस्कृतिक नगरी पौड़ी में 16 से 21 नवंबर तक शरदोत्सव की धूम रहेगी। इसमें प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेेेगी को सम्मानित किया जाएगा। नेगी के गीतों की गीत संध्या विशेष आकर्षण होगी। पालिका ने शरदोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
मंगलवार को पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शरदोत्सव के छह दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 16 नवंबर को स्थानीय सांस्कृतिक दलों के साथ संस्कृति विभाग के दल प्रस्तुति देंगे। 17 नवंबर को प्राथमिक व जूनियर वर्ग व 18 नवंबर को सीनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। 19 नवंबर को हिंदी गीत-नृत्य संध्या में स्थानीय प्रतिभाएं अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। 20 नवंबर को शरदोत्वस की शाम यादगार बन जाएगी। इस दिन, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की गीत संध्या का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कंडोलिया मैदान व इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रसिद्ध चित्रकार स्वर्गीय बी. मोहन नेगी की स्मृति में चित्रकला स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। बैठक में पालिका सभासद मनोज नेगी, संगीता रावत, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, एनसीसी अफसर बालम सिंह रावत, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सांस्कृतिक संयोजक गौरीशंकर थपलियाल, लोक गायक अनिल बिष्ट, व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र रावत, सचिव अनूप देवरानी, कुसुम चमोली, गोदांबरी रावत व तपेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।