फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनएसए परीक्षा में जरा सी चूक पर कार्रवाई तय

एनएसए परीक्षा में जरा सी चूक पर कार्रवाई तय

Sat, 28 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
एनएसए परीक्षा में जरा सी चूक पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
पौड़ी। जिले में राष्ट्रीय उपलब्धि (एनएसए) परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जरा सी चूक अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ सकती है।
जिले में 13 नवंबर को राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के बीच आयोजित होनी है। इसके लिए 173 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी और इन परीक्षाओं से जिले का शैक्षिक मूल्यांकन भी होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को लेकर वे गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ रमेश चंद्रा, एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी, एसडीएम श्रीनगर एमडी जोशी, एसडीएम थलीसैंण कमलेश मेहता, एसडीएम लैंसडोन सोहन सिंह सैनी, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक केएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed