{"_id":"59f0c71d4f1c1b74698b7964","slug":"71508951837-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित- श्रीनगर में खुलेगी सीएसडी कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित- श्रीनगर में खुलेगी सीएसडी कैंटीन
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। श्रीनगर में भारतीय सेना के वर्तमान व पूर्व सैन्य अफसरों और सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन सुविधा अब जल्द ही शुरू हो जाएगी। गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (अप्रा) की पहल पर भारत सरकार के कैंटीन सेवा निदेशालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने फोन पर बताया कि सैनिक बलों से रिटायर्ड अफसर व सैनिक लंबे समय से श्रीनगर में सीएसडी कैंटीन की मांग उठा रहे थे। पूर्व सैनिकों की सुविधा को देखते हुए भारत सरकार के कैंटीन सेवा निदेशालय में उन्होंने यह मांग रखी। भारत सरकार के उप निदेशक ओंकार चहल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सांसद गढ़वाल ने बताया कि स्वीकृति के बाद अब शीघ्र ही श्रीनगर में सैनिक कैंटीन सुविधा का लाभ ले सकेंगे। गढ़वाल सांसद ने बताया कि पूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं पर भी उन्होंने रक्षा मंत्रालय से चर्चा की है। संसदीय क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों से भी लगातार संवाद बना हुआ है।