फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   68 lakh building tax dues on 32 government departments

32 सरकारी विभागों पर 68 लाख का भवन कर बकाया

Mon, 05 Apr 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
68 lakh building tax dues on 32 government departments
पौड़ी मुख्यालय में 32 सरकारी विभाग नगर पालिका के भवन कर पर वर्षों से कुंडली मारे बैठे हैं। इन सरकारी विभागों पर दस से अधिक वर्षों का 68 लाख से अधिक का भवन कर बकाया है। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय पर अकेले 14 लाख से अधिक का बकाया है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने ईओ को सभी बकाएदार सरकारी महकमों की आरसी काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने भवन कर के बकाएदार 32 सरकारी विभागों की सूची जारी की है। पालिका प्रशासन का कहना है कि जिलाधिकारी आवास, कार्यालय व जिलाधिकारी की ओर से आवंटित ओल्ड व न्यू पूल्ड हाउस के आवासों का वर्षों से भवन कर जमा नहीं कराया जा रहा है, जबकि इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय को कई बार अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा लोनिवि पर ही 13 लाख से अधिक का बकाया है। साथ ही अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सीएमओ, डीएफओ गढ़वाल, मुख्य वन संरक्षक, उपनिदेशक पशुपालन, एसएसपी, संयुक्त निदेशक उद्यान, पुलिस महानिरीक्षक सहित विभिन्न सरकारी विभाग भी बकाएदारों की सूची में शामिल हैं। मुख्यालय में 32 सरकारी विभागों पर 68 लाख 17 हजार 133 रुपये का भवन कर बकाया है।
विज्ञापन

भवन कर पर डीएम प्रशासन मुकरा
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि ओल्ड व न्यू पूल्ड हाउस में आवासीय भवनों का आवंटन जिलाधिकारी की ओर से किया जाता है। यहां का भवन कर भी जिलाधिकारी कार्यालय से ही भुगतान किया जाना है। वहीं एडीएम डा. एसके बरनवाल ने कहा कि पालिका ओल्ड व न्यू पूल्ड हाउस का बकाएदार भी जिला प्रशासन को बता रहा है, जो गलत है। पूल्ड हाउस के भवन कर का भुगतान लोनिवि की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed