{"_id":"6781f796ed472720500b6051","slug":"669-candidates-will-appear-for-police-sub-inspector-exam-pauri-news-c-5-1-gkp1010-591289-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 669 अभ्यर्थी देंगे पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 669 अभ्यर्थी देंगे पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 12 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए। जनपद पौड़ी में तीन सेंटर बनाए गए हैं। इन तीनों परीक्षा सेंटरों में 669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित अन्य की व्यवस्था समय रहते पूरा करने को कहा किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी सहित अन्य सामग्री न हो। कहा कि चेकिंग के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल फोन व अन्य सामग्री अलग कक्ष में रखें।
12 जनवरी को 11 से 2 बजे तक होने वाली परीक्षा सम्पन्न होने तक परीक्षा केंद्रों में धारा 163 लागू रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी बनाए रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोषागार से पेपर ले जाते समय पूरी पुलिस बल भी तैनात रखें। बताया कि बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में 240, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी 312 व मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में 117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, सीईओ नागेंद्र बर्तवाल, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से विवेक कुमार बहुगुणा और खंड शिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान आदि मौजूद रहे।