{"_id":"5c83e502bdec2213ea537d46","slug":"61552147714-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल जनवरी तक बन जाएगा संयुक्त अस्पताल का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल जनवरी तक बन जाएगा संयुक्त अस्पताल का नया भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अगले साल जनवरी तक राजकीय संयुक्त अस्पताल का नया तीन मंजिला भवन अस्तित्व में आ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्नीचर और अन्य संसाधनों की व्यवस्था होने पर अस्पताल नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग राजकीय संयुक्त अस्पताल परिसर के नीचे से सुरंग के जरिए गुजर रहा है। इससे इसका एक हिस्सा प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए आरवीएनएल (रेलवे विकास निगम लि.) सुरक्षित स्थान पर 13 करोड़ 78 लाख रुपये से 52 बेड का अस्पताल भवन बनवा रहा है। वर्तमान में अस्पताल के पीछे आवासीय परिसर में कुछ भवनों को तोड़कर नए भवन की नींव रखी जा रही है। तीन मंजिले भवन में लिफ्ट की सुविधा भी रखी गई है।
आरवीएनएल के साइट इंचार्ज बीपी गैरोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को जनवरी 2020 तक भवन बनाकर सौंपना है। लेकिन प्रयास रहेगा उससे पहले ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जनरल वार्ड के साथ ही प्राइवेट व सेमीप्राइवेट वार्ड बनाए जा रहे हैं। भूतल से ऊपर जाने के लिए रैंप के साथ ही लिफ्ट भी लगाई जाएगी।