{"_id":"5a3a99d74f1c1b97678c2d49","slug":"61513789911-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह व दिल के मरीजों का होगा पौड़ी में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह व दिल के मरीजों का होगा पौड़ी में इलाज
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नए साल में जिला अस्पताल में एनसीडी (नॉन कम्युनीकेबल डीजीज) गैर-संचारी रोग क्लीनिक स्थापित हो जाएगा। इसमें कैंसर, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग व हृदयघात का परीक्षण और उपचार होेगा। इससे विशेष रूप से दिल की बीमारी के रोगियों को फायदा होगा।
जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के 60 साल से अधिक उम्र के 8000 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में यह सामने आया कि करीब 3,000 हजार लोग गैर संचारी बीमारियों से ग्रसित हैं, लेकिन लोग स्वास्थ्य सेवाओं से नहीं जुड़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक की तैयारी में जुटा है। एनसीडी क्लीनिक में कैंसर, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग व हृदयघात का परीक्षण व उपचार होगा। अब तक हृदयघात की शिकायत पर रोगी तो तत्काल रैफर कर दिया जाता था, लेकिन एनसीडी क्लीनिक स्थापित होने के बाद यह नौबत नहीं आएगी। एनसीडी सेल में डाक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी, एलटी काउंसलर, डाटा इंट्री आपरेटर, लैब असिस्टेंट और फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती होगी।
क्लीनिक पर मिलने वाली सुविधा
ईसीजी मशीन, मल्टी चैनल मानीटर, ब्लड शुगर टेस्ट यूनिट, सर्वाइकल मानीटर, शार्टवेयर ट्राइथैरेपी, यूरीन टेस्ट यूनिट।
कोट
भारत सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक स्थापित होगा। जनवरी 2018 की शुरुआत में क्लीनिक शुरू करने की योजना है। क्लीनिक में चिकित्सक की तैनाती शासन से होनी है।
विज्ञापन
डा. आरएस राणा, सीएमओ पौड़ी।