{"_id":"5a32b0014f1c1b6e468ba62b","slug":"61513271297-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र छात्राओं को दी गई विभिन्न जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र छात्राओं को दी गई विभिन्न जानकारियां
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। रमसा के तहत जीआईसी बिडोली में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य संदीप बहुगुणा ने किया। वक्ताओं ने बालिका स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही किशोर अवस्था में होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तन, बालिकाओं के लिए शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाएं, महिला कानून, सड़क सुरक्षा आदि की जानकारी दी। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले स्कूल के छात्र- छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।