{"_id":"5a300cef4f1c1b0d698c18c6","slug":"61513098479-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी पहुंचे पौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी पहुंचे पौड़ी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गढ़वाल मंडल आशीष कुमार मंगलवार को पौड़ी पहुंच गए हैं। देहरादून में उप निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त दायित्व मिलने के बाद वर्ष 2013 से वे लगातार देहरादून में ही डेरा जमाए हुए थे।
30 नवंबर को अमर उजाला ने देहरादून से सात जिलों को हांक रहे हैं अधिकारी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेकर गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने सोमवार को क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कमिशनर ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी के जवाब तलब करने के साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडलीय अधिकारी पौड़ी से कार्यों का निर्वहन करेंगे। मुख्यालय छोड़ने पर अनुमति जरूरी है। कमिशनर गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी व पौड़ी के जिलाधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार ने बातचीत में कहा कि बुधवार को वे चमोली जिले का दौरा करेंगे।