फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   18वीं बैडमिंटन स्पर्धा का शानदार आगाज

18वीं बैडमिंटन स्पर्धा का शानदार आगाज

Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
18वीं बैडमिंटन स्पर्धा का शानदार आगाज

विज्ञापन
पौड़ी। 18वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का सोमवार को यहां इंडोरसांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार आगाज हुआ। स्पर्धा के शुभारंभ पर वर्ष 2016 के बैडमिंटन चैंपियन भावेश पांडे ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गणेश नेगी ने स्पर्धा के शुुुुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता के मैच मंगलवार से शुरू होंगे।

नहीं पहुंची रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी की टीमें
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले की टीमें नहीं पहुंचीं। प्रतियोगिता में देहरादून से 17, पौड़ी से 20, टिहरी 17, नैनीताल 20, हरिद्वार 12, ऊधमसिंह नगर सात, चंपावत पांच, पिथौरागढ़ 10, बागेश्वर पांच, चमोली छह, अल्मोड़ा दो और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के 10 खिलाड़ी भाग ले रहेे हैं। तीन दिनी इस स्पर्धा के लिए पहुंचे खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था डीएवी इंटर कॉलेज में की गई है।
विज्ञापन



बैडमिंटन स्पर्धा के शुभारंभ में नहीं दिखे बड़े अधिकारी
18वीं प्रदेश बैडमिंटन स्पर्धा के शुुुुभारंभ शिक्षा विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद नहीं थे। कार्यक्रम में स्पर्धा के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत ही उपस्थित थे। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed