फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   606 cases of wildlife damage registered in Garhwal forest division this year

Pauri News: गढ़वाल वन प्रभाग में इस साल वन्यजीव क्षति के 606 मामले दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 28 Feb 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
606 cases of wildlife damage registered in Garhwal forest division this year
प्रभाग में वन्य जीव क्षति से हुई पांच की मौत, 76 घायल, विभाग ने बांटी 1.80 की सहायता राशि
विज्ञापन


पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग में इस वित्तीय वर्ष मानव वन्यजीव संघर्ष के 606 से अधिक मामले दर्ज हुए, जिसमें पांच लोगों की मौतें व 76 घायल हुए। जबकि पशु क्षति के 474 मामले दर्ज हुए। वन विभाग ने इन सभी मामलों में 1.80 करोड़ से अधिक की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में वितरित की।

गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि प्रभाग में इस वित्तीय वर्ष मानव वन्यजीव संघर्ष के कुल 606 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें पांच की मौत व 76 लोग घायल हुए। वन्य जीव संघर्ष में मृतकों व घायलों को 47.65 लाख की राहत राशि बांटी गई। प्रभाग के अंतर्गत 474 पशु क्षति के मामले दर्ज हुए, जिसमें 1.30 करोड़ की सहायता राशि वितरित की गई। भवन क्षति के 11 प्रकरण में 1.73 लाख व फसल क्षति के 40 प्रकरणों में 1.08 लाख वितरित की। डीएफओ ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष के तहत मुआवजा राशि बढ़ा दी गई है। वन्यजीव संघर्ष के दौरान मृतक को छह लाख, गंभीर घायल को एक से तीन लाख की सहायता राशि का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed