{"_id":"66b6056f17e430a182083a06","slug":"600-posts-of-principal-will-be-filled-soon-dhan-singh-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-107379-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरे जाएंगे प्रधानाचार्य के 600 पद : धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरे जाएंगे प्रधानाचार्य के 600 पद : धन सिंह
Fri, 09 Aug 2024 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त 34 सहायक अध्यापकों को दिए नियुक्तिपत्र
यह शिक्षक पांच साल तक दुर्गम क्षेत्रों में देंगे सेवाएं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवनियुक्त 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए। ये सभी सहायक अध्यापक आगामी पांच साल तक दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जल्द लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रधानाचार्य के 600 पदों को भरा जाएगा।इसके साथ ही प्रदेश में 3000 बेसिक शिक्षकों, 1500 एलटी शिक्षकों और 800 लेक्चरर की नियुक्ति भी होगा। इससे पूर्व मंत्री ने सिरोहबगड़ के पास श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले स्वागत गेट का लोकार्पण भी किया।
यहां आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर निगम श्रीनगर के 120 कर्मचारियों एवं सफाई सेवकों को सम्मानित किया और एक-एक छाते व किट भी दिए। इसके अलावा तहसील प्रशासन के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक 564 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आज तीसरे चरण के तहत 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। कहा कि प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में दो-दो अध्यापक रखे जाएंगे एवं 100 से ज्यादा संख्या वाले स्कूलों में 4-4 अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय नौडियाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल एसडी जोशी, सीईओ वाईएस बर्त्वाल, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ़ सरिता उनियाल ने किया।
शिक्षिका लता पांडे को किया सम्मानित
जीजीआईसी श्रीनगर में तैनात संगीत विषय की शिक्षिका डॉ. लता तिवारी पांडे को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. लता पांडे को हाल ही में युवा बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जो गौरव का विषय है। उन्होंने डॉ. लता के लोक संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गणित और जीव विज्ञान के प्रवक्ता नियुक्त करने के दिए निर्देश
श्रीनगर। बालिका शिक्षा के प्रमुख केंद्र पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में इंटर स्तर पर कई महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने को शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह में विद्यालय में गणित व जीव विज्ञान प्रवक्ता के पदों पर शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में इंटर स्तर पर गणित, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यायाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त हैं। संवाद