{"_id":"5e8757388ebc3e72be0295c0","slug":"60-migrants-returned-to-their-village-in-pauri-pauri-news-drn340872569","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में अपने गांव लौटे 60 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में अपने गांव लौटे 60 प्रवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण के बीच जिले में अब तक विदेश से 60 प्रवासी अपने-अपने गांव लौटे। इनमें से स्पेन से लौटा एक प्रवासी कोरोना पाजिटिव मिला। हफ्तेभर के इलाज के बाद उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं अन्य को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हीं के घरों में क्वारंटीन किया।
वैसे कोरोना संक्रमण के दौरान में अभी तक 11 हजार 391 लोग जिले की 1009 ग्राम पंचायतों में लौटे हैं। इनमें से 60 प्रवासी हैं। उनकी सूची जिला पंचायत राज विभाग ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे को दी है। प्रवासियों में दुबई, अमेरिका, लंदन, नेपाल, अबूधाबी, थाईलैंड, दक्षिण अमेरिका, मालद्वीप, कुवैत, बहरीन, चीन व नीदरलैंड से लौटने वाले लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा थलीसैंण ब्लाक में 12, यमकेश्वर में 8, एकेश्वर, खिर्सू व कोट ब्लाक में 5-5, नैनीडांडा, रिखणीखाल, द्वारीखाल व पौड़ी में 4-4 प्रवासी शामिल हैं। कल्जीखाल व बीरोंखाल में 3-3, पाबौ में दोे और दुगड्डा में एक प्रवासी गांव लौटा। जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि कोरोना पाजिटिव युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।