फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   556 Patients Benefit from Health Camp

Pauri News: स्वास्थ्य शिविर में 556 मरीजों ने उठाया लाभ

Fri, 24 Jul 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
556 Patients Benefit from Health Camp
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोट में आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर में 556 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान जनरल फिजिशियन ने 193, हड्डी रोग ने 56, स्त्री रोग ने 27, नेत्र रोग ने 34 और दंत रोग विशेषज्ञ ने 48 मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा 85 लोगों की रक्त जांच, 132 लोगों के टीबी एक्स-रे किए गए। तीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पंवार, जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका बिष्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अगमकांत, डॉ. सोनाली जोशी, एलटी राजदीप, मनीषा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed