फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सेंट थेरेसास और विद्या मंदिर ने जीते मैच

सेंट थेरेसास और विद्या मंदिर ने जीते मैच

Tue, 30 Apr 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सेंट थेरेसास और विद्या मंदिर ने जीते मैच
श्रीनगर। टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर और विद्या मंदिर की टीम ने मैच जीते। एनआईटी मैदान में चल रही प्रतियोगिता में पहला मैच केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर और विद्या मंदिर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केंद्रीय विद्यालय की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। केंद्रीय विद्यालय की पूरी टीम 14 ओवर में 59 रन बनाकर आउट हो गई। विद्या मंदिर के गेंदबाज प्रमोद ने तीन ओवर में चार और आशुतोष ने तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। प्रमोद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ओवर हैट्रिक ली। बाद में बल्लेबाजी करने उतरे विद्या मंदिर ने 5.1 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। योगेश महर ने 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 28 रन ठोके। प्रमोद मैन ऑफ द मैच रहे। विद्या मंदिर ने 6 विकेट से मैच जीता। दूसरे मैच में सेंट थेरेसास और शैम्फोर्ड स्कूल बेलकंडी का मुकाबला हुआ। सेंट थेरेसास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 का स्कोर खड़ा किया। रामपाल मियां ने 33 गेंदों में धुआंधार 8 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। जबकि जवाब में शैम्फोर्ड की टीम 15 ओवर में 115 रन ही बना पायी। सुमित ने 13 गेंदों और महेश ने 14 गेंदों में 20-20 रनों का योगदान दिया। सेंट थेरसास ने 55 रन से यह मैच जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed