फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लेखा व्यय टीम हुई घोषित, सौंपी जिम्मेदारी

लेखा व्यय टीम हुई घोषित, सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 07 Mar 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
लेखा व्यय टीम हुई घोषित, सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
पौड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लेखा व्यय टीम गठित कर ली गई है। टीम के नोडल, सहायक नोडल व सहायक प्रेक्षकों की नियुक्ति भी कर ली गई है, वहीं विधानसभावार भी टीमें गठित की गई हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनपद पौड़ी की लेखा व्यय अनुश्रवण टीम का गठन किया गया। टीम में मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी लखेंद्र गौथियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया। कोषाधिकारी प्रवीन कुमार बडोनी व ऋचांशु शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। विधानसभा यमकेश्वर में यूनियन बैंक प्रबंधक पौड़ी वीर प्रताप सिंह रावत, पौड़ी विधान सभा में पीएनबी पौड़ी के शाखा प्रबंधक रोहित थपलियाल, श्रीनगर में केनरा बैंक श्रीनगर के प्रबंधक मनोज कुमार, चौबट्टाखाल में पीएनबी श्रीनगर के उप-शाखा प्रबंधक विपिन पुंडीर, लैंसडौन विधान सभा में यूको बैंक श्रीनगर के प्रबंधक हरिमोहन यादव, कोटद्वार में लेखाधिकारी निर्माण खंड लोनिवि पौड़ी कृष्ण कुमार सागर को सहायक व्यय लेखा प्रेक्षक बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा यमकेश्वर में उपकोषाधिकारी सतपुली रमेश चंद्र सिंह, पौड़ी में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के वित्त अधिकारी अमित जैन, श्रीनगर में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डा. सुदेश जुगरान, लैंसडौन में प्रांतीय खंड लोनिवि पौड़ी तारा सिंह बिष्ट, चौबट्टाखाल में सहाय लेखाधिकारी पशुपालन विभाग पौड़ी अशोक चौधरी और कोटद्वार में सहायक लेखाधिकारी आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग पौड़ी नागेंद्र कुमार को लेखा टीम प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed