फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नेशनल जियोग्रफिक चेनल पर आज प्रसारित होगी तरणी

नेशनल जियोग्रफिक चेनल पर आज प्रसारित होगी तरणी

Thu, 07 Mar 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नेशनल जियोग्रफिक चेनल पर आज प्रसारित होगी तरणी
श्रीनगर। नाविका सागर परिक्रमा अभियान के तहत दुनिया की सैर करने वाली नौसेना महिला अधिकारियों की टीम पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म तारणी अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित होगी। इससे पूर्व नौसेना महिला अधिकारियों की यह टीम केबीसी में भी नजर आ चुकी है।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के नाविका सागर परिक्रमा महत्वाकांक्षी अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 6 भारतीय सभी महिला नौ सेना अधिकारी नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर दिखेंगी। इस दल का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी मूल रुप से पौड़ी जिले के धूमाकोट के स्यालखेत (हाल निवास श्रीनगर) की रहने वाली है। इस दल में उनकी साथी ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले.कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. पायल गुप्ता (देहरादून), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलांगना) शामिल थीं। दल ने 10 सितंबर 2017 से पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारणी से समुद्री यात्रा शुरू की थी। 21,600 नॉटिकल मील की दूरी तय करके दल 23 मई 2018 को भारत पहुंचा। इन भारतीय नौ सेना अधिकारियों के अभियान पर नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने तारणी नाम से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है। जिसे अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed