{"_id":"5efcf24e8ebc3e42e303ecfb","slug":"462-employees-working-without-pay-for-three-years-shrinagar-news-jmu213374348","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से बिना वेतन काम कर रहे 462 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से बिना वेतन काम कर रहे 462 कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जेएंडके पीडीडी कैजुअल लेबर यूनियन ने बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन साल से 462 कर्मचारी बिना वेतन काम किए जा रहे हैं। एनआईसी पोर्टल में इनके नाम तक दर्ज नहीं है। लेबर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शनी मैदान में धरना देकर नारेबाजी की।
यूनियन के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने आरोप लगाया कि विभाग कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है, मांगों को हल नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में 2700 के करीब कर्मचारियों को वेतन हर माह जारी हो रहा है, लेकिन 462 कर्मचारियों के वेतन की अदायगी नहीं हो रही। इनका नाम एनआईसी पोर्टल में अपडेट ही नहीं हो पाया है। कर्मचारियों को बीते तीन साल से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। इस मसले के बारे में मैनेजिंग डायरेक्टर से भी मुलाकात की गई है। अभी तक आश्वासन ही मिल रहे हैं। यूनियन ने जल्द मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी महेंद्र पाल शर्मा, अशोक कुमार और लेख राज मौजूद रहे।
कर्मचारियों की समस्या को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है, बिना वेतन काम कर रहे कर्मचारियों का नाम जल्द एनआईसी पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।
पीडी सिंह, एक्सईएन, पीडीडी।