फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   42 badminton players selected for national level

छह वर्गों में 42 बेडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर को हुए चयनित

Fri, 06 Sep 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
42 badminton players selected for national level
पौड़ी। राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए छह वर्गों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीमों का चयन हो गया है। अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग में कुल 42 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ियों के साथ 2-2 अतिरिक्त खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। टीमों का चयन दो से चार सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता से किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की अंडर-14 बालिका वर्ग टीम में पिथौरागढ़ की ऐंजल पुनेरा व दक्षता जोशी, नैनीताल की नितिशा नेगी व लावण्या कार्की और अल्मोड़ा की ईशू आर्य का चयन हुआ है। टीम में बागेश्वर की मोनिका देव व उत्तरकाशी की अनुष्का पंत को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज दून के अर्चित धनाई व सौरभ रावत, पिथौरागढ़ के सचिन रावत व निश्चल चंद और हल्द्वानी के अभय वफीला टीम में चुने गए हैं। हल्द्वानी के आयुष्मान कण्डवाल व पिथौरागढ़ के राहुल सिंह अतिरिक्त खिलाड़ी रखे गए हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में देहरादून की अदिति चौधरी, बागेश्वर की अंजलि बसेरा, हल्द्वानी की श्रेया टम्टा, पौड़ी की पूजा नेगी व पिथौरागढ़ की समृद्धि उपाध्याय टीम में और देहरादून की रश्मि कठैत व पिथौरागढ़ की चांदनी अतिरिक्त खिलाड़ी चुनी गई है। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज दून का अनुज बड़थ्वाल व तुषारपाल, देहरादून के सक्षम भट्ट व धन्वंतरी, पिथौरागढ़ के शिवम पांडेय का चयन टीम और देहरादून के हर्षित भट्ट व चंपावत के अमन विश्वकर्मा अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुने गए हैं। अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून के विशाल महर, शौर्य पंत, सत्यम सिंह, चंपावत के अमन शाह, ऊधमसिंह नगर के अंकित मलिक टीम और स्पोर्ट्स कालेज दून के करन खेतवाल व पिथौरागढ़ के हर्ष कन्याल को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की संगीता व हर्षिता, चमोली की साक्षी, देहरादून की पायल खत्री, ऊधमसिंह नगर की सुपर्णा दत्त का चयन टीम में हुआ है। चमोली की ज्योति व देहरादून की आशा थापा अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुने गए हैं। जिला क्रीड़ा समन्वयक योगंबर सिंह नेगी ने बताया कि छह वर्गों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीमें चयनित कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में टीम का अंतिम चयन बेसिक के साथ ट्रायल के बाद लिया जाएगा। टीम चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत, प्रभारी डीईओ माध्यमिक विमल चंद्र बहुगुणा व डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed