{"_id":"5a3a99dc4f1c1b193e8b9e3f","slug":"41513789916-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत छात्रों को वस्त्र व पुस्तकें की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत छात्रों को वस्त्र व पुस्तकें की भेंट
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। संस्कृत को भाषा के रूप में अपनाने की दिशा में अब कदम उठने लगे हैं। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ग्रेटर नोएडा ने शक्तिपीठ भुवनेश्वरी में संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र को गोद लेने के साथ ही 70 छात्रों को पुस्तकें व वस्त्र भेंट किए। समिति ने संकल्प दोहराया कि वह हर साल संस्कृत के एक छात्र को गोद लेगी ताकि देवभूमि में इस भाषा को संरक्षण मिल सके।
ब्लाक कोट में स्थित आदि भुवनेश्वरी शक्ति पीठ में स्थित संस्कृत महाविद्यालय में समिति द्वारा संस्कृत के उत्थान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवभूमि में संस्कृत भाषा की स्थापना का संकल्प दोहराया गया। समिति ने महाविद्यालय प्रबंधन से अपील की कि वह एक संस्कृत गांव स्थापित करे। गांव की बोली-भाषा भी संस्कृत पर ही आधारित हो। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को समिति पूरा संरक्षण देगी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वसित वाचन से हुआ। छात्राओं ने अतिथियों का तिलक चंदन और अक्षत लगाकर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने महाविद्यालय के एक छात्र को गोद लेने की घोषणा की। इसके अलावा 70 छात्रों को पुस्तक व वस्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में समिति के सलाहकार अजेंद्र रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, समिति के उपाध्यक्ष केएन कांडपाल, डीएस रावत, डीएस नेगी, महिपाल नेगी, कमल रावत, नवीन जुयाल एवं विद्यालय के प्रबंधक परमानंद नौटियाल आदि मौजूद रहे।