{"_id":"5a32af224f1c1bd0408bcb95","slug":"41513271074-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे और साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता जरूरी- पुष्पक ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे और साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता जरूरी- पुष्पक ज्योति
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने कहा कि गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में शुक्रवार से ओवर लोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा और साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार को पौड़ी स्थित अपने कार्यालय में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के अपराधों की समीक्षा के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने कहा कि फिरौती के लिए अपहरण मामले इस साल शून्य रहे हैं। जबकि डकैती में सात मामले सामने आए। जिनमें सभी का निस्तारण हो चुका है। उन्होंने बताया अन्य लूट में इस साल 100 मामलों में से 88 प्रतिशत मामलों में निस्तारण हो चुका है। जबकि गृह भेदन के मामलों में 42.1 प्रतिशत, वाहन चोरी में 64 प्रतिशत, चेन स्नैचिंग में 81.1 प्रतिशत मामलों रिकवरी हो चुकी है। वहीं हत्या के मामलों में 78 प्रतिशत केस वर्कआउट हो चुके हैं। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में जहां पिछले साल 470 तो इस साल 641 मामले सामने आए हैं। वहीं आईटी एक्ट में पिछले साल 32 तो इस साल 261 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि नशे और साइबर क्राइम के लिए अभिभावकों भी जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि इसमें सबसे अधिक नौजवान शिकार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार से सभी जिलों में ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।