फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए बेहतरीन मॉडल

विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए बेहतरीन मॉडल

Mon, 06 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए बेहतरीन मॉडल

विज्ञापन
पौड़ी। जनपदीय विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित समेत अन्य विषयों के बेहतरीन मॉडल बनाए। महोत्सव में छात्र-छात्राओं के 36 टीम प्रोजेक्ट और 18 व्यक्तिगत प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। परिणामों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

सोमवार को जीआईसी पौड़ी में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का एडी बेसिक एसपी खाली और सीईओ माध्यमिक हरे राम यादव ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। एडी बेसिक एसपी खाली ने कहा कि नवाचारी अभिनव प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की विषयवस्तु को आसानी से सीखा जा सकता है। विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला तथा विज्ञान ड्रामे में भी छात्र-छात्राओं ने अहम भागेदारी निभाई। महोत्सव में सतत विकास के लिए नवाचार और उप विषय स्वास्थ्य और स्वस्थ रहना, संसाधन प्रबंधन व खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन और जलाशयों का संरक्षण, परिवहन और संचार, डिजिटल और तकनीक समाधान, गणितीय प्रतिरूपण पर छात्र छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में दुगड्डा, द्वारीखाल, कोट, बीरोंखाल, खिर्सू, जयहरीखाल, पाबौ, पौड़ी, थलीसैंण, कल्जीखाल और एकेश्वर प्रतिभाग कर रहे हैं। विज्ञान ड्रामा में 11 विकासखंडों ने भाग लिया। महोत्सव का संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। कार्यक्रम में रेवत सिंह तड़ियाल, जितेंद्र सेमवाल, मुकेश रावत, वीरेंद्र बिजल्वाण, मनोज कुमार घुनियाल, जेपी कुकरेती, विश्वपति नारायण, रजनी शाह, कमलेश जोशी, बलवंत नेगी, मोहन चंद्र घिल्डियाल, कुलदीप सिंह, मातबर सिंह और भूपेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed