{"_id":"59f367424f1c1bcd538b990e","slug":"41509123906-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्री 31 को निकालेंगी मंडल मुख्यालय में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्री 31 को निकालेंगी मंडल मुख्यालय में रैली
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर गई जिले की आशा कार्यकत्रियों ने 31 अक्तूबर को मंडल मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालने का निर्णय लिया है। आशा कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला न हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
आशा कार्यकत्री संगठन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्री संगठन की कोट ब्लॉक अध्यक्ष धनमती जुयाल ने कहा कि आशाओं को प्रतिमाह 18,000 रुपये मानदेय दिया जाए और श्रम कानून के तहत सुविधाएं दी जाएं। धरनास्थल पर हुई बैठक में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष धनवंती जुयाल, सरिता बेलवाल, रश्मि, सुमित्रा, कल्पेश्वरी, आरती, कविता, ऊषा, मालती रावत, नीमा, सरिता, शोभा, बबीता, सरोजनी, कल्पना, नीलम आदि शामिल रही। ब्यूरो