फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   37 crore 16 lakh approved for pumping drinking water scheme in Chauras

चौरास में पंपिंग पेयजल योजना के लिए 37 करोड़ 16 लाख मंजूर

Fri, 30 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
37 crore 16 lakh approved for pumping drinking water scheme in Chauras
श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी। - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में पंपिंग पेयजल योजना निर्माण के लिए शासन ने 37 करोड़ 16 लाख 58 हजार रुपये मंजूर कर लिए हैं। मढ़ी चौरास-जाखणी पुनर्गठन पंपिंग पेयजल योजना के नाम से बनने वाली इस योजना का निर्माण जल जीवन मिशन और राज्य सेक्टर मद से होगा। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी का कहना है कि यह प्रदेश की पहली ग्रामीण पेयजल योजना है, जिसमें प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की खपत 135 एलपीसीडी रखी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में विधायक ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पेयजल मंत्री स्व. प्रकाश पंत से पेयजल योजना निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र रावत ने पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी। 55 एलपीसीडी की जरूरत को देखते हुए पेयजल निगम ने 28 करोड़ 1 लाख 60 हजार का आगणन तैयार किया। बाद में इसकी क्षमता शहरी मानकों के अनुसार 135 एलपीसीडी कर दी गई। शासनादेश के अनुसार, पेयजल योजना निर्माण के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 28 करोड़ 1 लाख 60 हजार और राज्य सेक्टर में 9 करोड़ 14 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासन ने योजना निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रथम किश्त के तौर पर लगभग 3 करोड़ 66 लाख स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जल निगम को तत्काल टेेंडर आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। सितंबर तक काम शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना से जाखणी, मढ़ी, मैढ़ो, रानीहाट, नैथाणा, थापली, सुपाणा समेत 14 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, रणजीत जाखी, किरन सिलवाल व विष्णुदत्त कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed