{"_id":"67c345adb4954a5ed40fa381","slug":"36-resolutions-passed-in-the-first-board-meeting-pauri-news-c-5-1-gkp1010-631340-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पहली बोर्ड बैठक में 36 प्रस्ताव पारित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पहली बोर्ड बैठक में 36 प्रस्ताव पारित हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। नगर पंचायत थलीसैंण की पहली बोर्ड बैठक में पथ प्रकाश, सार्वजिनक शौचालय निर्माण व हर वार्ड में प्रसूति गृह बनाए जाने समेत 36 प्रस्ताव पारित हुए। नव निर्वाचित बोर्ड के सभी सभासदाें ने अपने वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को जुटाने के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे। नगर पंचायत थलीसैंण के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरा देवी ने बोर्ड की पहली बैठक में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी चारों वार्डाें में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बुनियादी कार्य किए जाएंगे। वरीयता के अनुसार सभी बुनियादी कार्यों को पूरा किया जाएगा। सभासदों ने अपने अपने वार्डों में रास्ते के निर्माण व उनमें रैलिंग लगाए जाने, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय निर्माण आदि के प्रस्ताव रखे। बताया कि गर्मी शुरू होते ही नगर पंचायत में पानी की भारी किल्लत होती है। ऐसे में उन्होंने नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक प्याऊ लगाने व हर वार्ड में पानी की आपूर्ति के लिए योजना तैयार करने को कहा। बोर्ड बैठक में नगर पंचायत में कर्मचारियों की कमी पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत में पर्यावरण पर्यवेक्षक, टेक्स कलेक्टर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। बैठक का संचालन करते हुए अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप ने बताया कि पूर्व में लोगों ने सभी वार्डों में प्रसूति गृह बनाए जाने की मांग उठाई है। जिस पर बोर्ड ने सभी वार्डों में एक-एक प्रसूति गृह बनाए जाने के प्रस्ताव को सहमति दी। संवाद