फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   33 personnel absent from workshop, notice issued

कार्यशाला से 33 कार्मिक गैरहाजिर, नोटिस जारी

Fri, 04 Feb 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
33 personnel absent from workshop, notice issued
पौड़ी में कार्मिक मतदान स्थल का निरीक्षण को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PAURI
विधानसभा चुनाव के लिए पौड़ी व घुड़दौड़ी में आयोजित मतदान कार्मिकों की द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई है। प्रशिक्षण के आखिरी दिन 33 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कार्यशाला के आखिरी दिन 1347 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर/परियोजना प्रबंधक स्वजल पौड़ी दीपक रावत ने बताया कि कार्मिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व और कार्मिकों के योगदान को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी/मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्मिको को ईवीएम के संचालन की जानकारी प्रदान की गई। सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि संस्कृति भवन प्रेक्षागृह पौड़ी में 705 कार्मिक उपस्थित व 17 अनुपस्थित रहे। घुड़दौड़ी में 842 मौजूद व 14 कार्मिक नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed