{"_id":"5c9e4c81bdec2213ea5390a6","slug":"31553878145-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता में मीडिया की मौजूदगी पर भड़की कुलपति वार्ता छोड़ कर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता में मीडिया की मौजूदगी पर भड़की कुलपति वार्ता छोड़ कर गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलपति सचिवालय सभागार में छात्रों व विवि के प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता के दौरान मीडिया की मौजूदगी पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल छात्रों पर भड़क उठीं। मीडिया की मौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए वह वार्ता बीच में ही छोड़कर चली गई। वाकया गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन का है, जहां छात्र विभिन्न मांगों पर कार्रवाई के लिए कुलपति सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता कर रहे थे।
शुक्रवार को बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष (कार्यवाहक) अंकित उछोली के नेतृत्व में छात्र विभिन्न समस्याओं के संबंध में वार्ता करने कुलपति सचिवालय सभागार में पहुंचे। छात्र यहां परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जाने, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर किए जाने, पुस्तकालय का रीडिंग रूम रविवार को भी खुले रखने सहित कई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कुलपति व कुल सचिव से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान वार्ता की कवरेज करने के लिए यहां कुछ मीडियाकर्मी पहुंच गए। वार्ता में मीडिया की मौजूदगी पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल छात्रों पर भड़क गई। कुलपति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह विवि का आंतरिक मामला है, छात्रों को मीडिया नहीं बुलानी चाहिए। कुलपति ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में वार्ता करने से साफ इनकार कर दिया और वार्ता बीच में छोड़कर चली गई। आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती ने कहा कि कुलपति छात्रों से वार्ता न करने का बहाना तलाश रही थी। कुलपति के वार्ता छोड़कर जाने पर छात्रों ने अन्य अधिकारियों के सामने अपना आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 15 अप्रैल तक सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
स्क्रूटनी प्रकरण दबाने पर भी जताया आक्रोश
श्रीनगर। छात्रों ने विवि प्रशासन की ओर से स्क्रूटनी प्रकरण दबाने पर भी आक्रोश जताया। छात्रों का कहना था कि विवि प्रशासन विवि की विश्वसनीयता को नहीं बचा पा रहा है। विवि प्रशासन जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी स्क्रूटनी प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि विवि किसी के दबाव में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।