{"_id":"5a9c29704f1c1b0d658b57f1","slug":"31520183664-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत के सीनियर प्रोफेसरों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत के सीनियर प्रोफेसरों में गुस्सा
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सीनियर प्रोफेसर वीएन काला ने मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को पत्र भेजा है। कहा कि एक जूनियर प्रोफेसर को निदेशक की जिम्मेदारी देना कतई भी उचित नहीं है।
प्रो. वीएन काला ने कहा कि जीबी पंत कालेज के निदेशक पद से डा. एसपी पांडे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद कालेज से सीनियर प्रोफेसर की सूची भेजी गई। सूची में वरष्ठिता के क्रम में प्रो. वाई सिंह, प्रो. वीएन काला, प्रो. केकेएस मेर, प्रो. एच गोयल, प्रो. आशीष नेगी, प्रो. एमपीएस चौहान, डा. वीएम मिश्रा, डा. ममता बौंठियाल व डा. ललिता प्रसाद के नाम शामिल थे। वरिष्ठता में प्रो. वाई सिंह व उन्हें निदेशक का चार्ज दिया जाना चाहिए था, लेकिन चार्ज सूची में छठे स्थान के प्रो. एमपीएस चौहान को दिया गया, जोकि गलत है। प्रो. काला ने इस निर्णय को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ प्रोफेसर की अनदेखी है। उन्होंने यह भी साफ कहा कि मामले में यदि शीघ्र निर्णय नहीं होता तो उन्हें अपने अधिकारों के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी।