{"_id":"5a3bea564f1c1b95188bb26e","slug":"31513876054-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम व बालिका शिक्षा को लेकर परम संस्था जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के जरिए जन जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। बृहस्पतिवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्र कपरोली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी कुंवर सिंह रावत के निर्देश पर परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति जिले के विकास खंडों में नुक्कड़ नाटक के जरिए जन जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। ब्लाक थलीसैंण के कपरोली में परम के कलाकारों ने ‘मुझे भी पढ़ना है’ नाटक का मंचन किया। नाटक में हास्य व व्यंग्य के माध्यम से बताया गया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम में छह से 14 वर्ष तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा का हक है। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तिरपालीसैंण में पढ़ाई से वंचित बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। टीम लीडर योगंबर पोली ने बताया कि जिले के पंद्रह ब्लाकों में 20 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए संदेश दिया गया। दल में सुमित कुंवर, सुदीप घिल्डियाल, रघुवीर पंवार, प्रीति रावत व इंदू नेगी आदि शामिल रहे।