{"_id":"5a2c17964f1c1baf678c0ae4","slug":"31512839062-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्यानिकी व वानिकी की छात्रों ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्यानिकी व वानिकी की छात्रों ने ली जानकारी
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीआईसी कालौ के छात्र-छात्राओं ने वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के शैक्षिक भ्रमण में वनस्पतियों और उनके उपयोग की जानकारी जुटाई। कॉलेज के प्राध्यापकों ने उन्हें अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की भी जानकारी दी।
जीआईसी कालौ के छात्रों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कृषि के बारे में जानकारियां हासिल हुईं। कॉलेज के डॉ. पंकज बहुगुणा ने छात्रों को मैकमिलन हाउस, पॉली हाउस, डेयरी फार्म, मशरूम उत्पादन केंद्र, शोधशाला और प्रयोगशाला की जानकारी दी। इसके अलावा, फल-सब्जी, फूल व जड़ी-बूटी उत्पादन की भी छात्रों को जानकारी दी गई। जीआईसी कालौ के प्रधानाचार्य परितोष रावत के दिशा-निर्देश में 62 छात्र-छात्रों का भ्रमण अभियान संचालित किया गया। इसमें शिक्षक मनवर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, ललिता और राजेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।