{"_id":"59f4bba04f1c1b74698b82c5","slug":"31509211040-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाएं करेंगी मीजिल्स रूबेला टीकाकरण का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाएं करेंगी मीजिल्स रूबेला टीकाकरण का बहिष्कार
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिले की आशा कार्यकत्रियों ने मीजल्स रूबेला टीकाकरण के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस बारे में आशा स्वास्थ्य संगठन की जिला इकाई ने सीएमओ को भी पत्र दिया है।
आशा स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियां चार दिन से मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के पास हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति के सामने धरने पर डटी हैं। धरनास्थल पर शनिवार को हुई बैठक में संगठन ने मीजल्स-रूबेला टीकाकरण कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। सीएमओ को दिए पत्र में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता और मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होती तब तक वे धरने पर डटी रहेंगी।
धरने में संगठन की जिलाध्यक्ष सुमति थपलियाल, जिला सचिव धनवंती जुयाल, जिला उपाध्यक्ष बबीता नौटियाल, रजनी रावत, गुड्डी देवी, मधु बिष्ट, नीलम रावत, कल्पना, हीरा देवी, पुष्पा देवी, कविता, संगीता आदि बैठीं।