{"_id":"59f0c5234f1c1b59678b7aa2","slug":"31508951331-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने शुरू की अनिश्चित कालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने शुरू की अनिश्चित कालीन हड़ताल
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक कोट की आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ब्लाक कोट की आशा कार्यकत्री संगठन ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि आशाओं को प्रतिमाह 18,000 रुपये मानदेय दिया जाए, श्रम कानून के तहत सुविधाएं दी जाए और खंडूड़ी सरकार में मानदेय पांच हजार किए जाने की घोषणा लागू की जाए। धरना स्थल हुई बैठक में संगठन की ब्लाक अध्यक्षा धनवंती जुयाल ने कहा कि आशाओं को समय पर मानदेय तक नहीं मिल रहा है। धरने में मालती रावत, नीमा, सरिता, शोभा, बबीता, सरोजनी, कल्पना, नीलम आदि बैठी।