{"_id":"59ee24164f1c1bcc538b8a5e","slug":"31508779030-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ विद्यालयों को भारत सरकार देगी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ विद्यालयों को भारत सरकार देगी पुरस्कार
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल के जिलों में स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य कर रहे विद्यालयों को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
गढ़वाल मंडल के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को यह पुरस्कार दिया जाना है। सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति विद्यालयों में पानी और शौचालय के साथ साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था, छात्र व्यवहार में परिवर्तन और क्षमता विकास जैसे बिंदुओं का आकलन करेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।