फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   300 million electricity dues High Court passes against

पौने तीन करोड़ बिजली बकाए के  खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा इविवि

Wed, 01 May 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
300 million electricity dues High Court passes against
फाइल फोटो

पौन तीन करोड़ रुपये के बिजली के बिल के बकाए पर जारी वसूली नोटिस को इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कुलसचिव के मार्फत दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका पर न्यायमूर्ति भारती सप्रू और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन


इससे पूर्व हाईकोर्ट ने 18 सितंबर 2018 को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और इलाहाबाद विश्वविद्यालय को आपस में बैठक कर मामला तय कर लेने का निर्देश दिया था। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी मगर भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी। विश्वविद्यालय का कहना है कि उसने आधा बकाया एक करोड़ 37 लाख रुपये जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग चौबीस घंटे आपूर्ति का अपना वादा नहीं निभा रहा है। उल्टे विश्वविद्यालय का खाता सीज करने जा रहा है। प्रदेश सरकार के अधिवक्ता बीपी सिंह कछवाह का कहना था कि विश्वविद्यालय ने सहमति के बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया है। विश्वविद्यालय बिल का भुगतान नहीं करता है और 24 घंटे आपूर्ति के लिए दबाव बनाया जाता है। कोर्ट ने जवाब मांगते हुए दो सप्ताह के बाद सुनवाई के लिए कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed