फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   2984 candidates will appear for CDS-NDA entrance exam

2984 अभ्यर्थी देंगे सीडीएस-एनडीए प्रवेश परीक्षा

Fri, 12 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
2984 candidates will appear for CDS-NDA entrance exam
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) और एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की परीक्षा रविवार को शहर के 15 केंद्रों में संपन्न होगी। 704 अभ्यर्थी सीडीएस और 2280 अभ्यर्थी एनडीए की परीक्षा देंगे। शनिवार को परीक्षा से जुड़े अधिकारियों/कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा केंद्र बनने के बाद शहर में पहली बार सीडीएस एवं एनडीए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। गढ़वाल विवि के यूपीएससी परीक्षा नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि सीडीएस परीक्षा बिड़ला एवं चौरास परिसर में होगी। बिड़ला परिसर श्रीनगर मेें 416 और चौरास में 288 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बिड़ला परिसर में प्रो. वीसी शर्मा एवं प्रो. एमसी सती और चौरास परिसर में प्रो. एमएस रावत सुपरवाइजर बनाए गए हैं। परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी। एनडीए की प्रवेश परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों में होगी।
विज्ञापन

एनआईटी, पॉलीटेक्निक, जीजीआईसी, जीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, विद्यामंदिर, एसजीआरआर और मेडिकल कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों में 2280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यूपीएससी परीक्षा के पहली बार केंद्र श्रीनगर में बनाए गए हैं। इससे पूर्व 10 अक्तूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुई थी। श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से दूरस्थ क्षेत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने दिल्ली या देहरादून नहीं जाना पड़ रहा है। कई बार परीक्षा केंद्र दूर होने से युवा परीक्षा देने से वंचित रह जाते थे। परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए शनिवार को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में जिलाधिकारी पौड़ी, संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि व जिला के अन्य अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed