{"_id":"67bdfb4762895fe32f044b89","slug":"276-candidates-selected-in-first-days-physical-efficiency-test-pauri-news-c-5-1-gkp1010-628172-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पहले दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 276 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पहले दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 276 अभ्यर्थी चयनित
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में पुलिस आरक्षी को लेकर शारीरिक दक्षता भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 375 अभ्यर्थी शामिल हुए। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को भी भर्ती परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू हुई।
पौड़ी नगर के कंडोलिया मैदान में आयोजित भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 500 के सापेक्ष 375 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। भर्ती समिति के सदस्य/ सीओ तुषार बोरा ने बताया कि पौड़ी जिले में 3707 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जिसमें हर दिन 500 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया जा रहा है।
बताया कि पहले दिन 500 के सापेक्ष 372 अभ्यर्थी उपस्थित जबकि 128 अनुपस्थित रहे। पहले दिन छाती व ऊंचाई की शारीरिक दक्षता में 32 जबकि बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिनअप, दंड बैठक आदि में 60 अभ्यर्थी असफल रहे। बताया कि पहले दिन 276 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड समेत शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
विज्ञापन
जबकि सभी दक्षता परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को अंत में दौड़ करवाई जा रही है, जो कि 10 मिनट में 3 किमी तय की गई है। भर्ती प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू की जा रही है। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों की नापतौल, बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिनअप, दंड बैठक आदि करवाई जा रही है। सीओ तुषार बोरा ने बताया कि विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षाओं के परिणाम में देरी के चलते सूची दूसरे दिन प्रकाशित की जा रही है।