{"_id":"6783f5d883ceffdf6d034b17","slug":"23-scheduled-caste-families-are-worried-about-the-road-pauri-news-c-5-1-gkp1010-592890-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अनूसचित जाति के 23 परिवार सड़क के लिए हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अनूसचित जाति के 23 परिवार सड़क के लिए हैं परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम सभा धनाऊ मल्ला में राजस्व गांव धनाऊ तल्ला के अंबेडकर बस्ती चौक्लीया के अनूसूचित जाति के 23 परिवार सड़क सुविधा से मोहताज है। शासन और प्रशासन से कई बार सड़क बनवाने के लिए गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग धरातल पर नहीं सकी। सरकारी सिस्टम की उदानीता से ग्रामीण खासे नाराज हैं। ग्रामीणजिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 20 किमी की दूरी पर ग्राम सभा धनाऊ की आबादी निवास करती है। इसी ग्राम सभा के राजस्व गांव धनाऊ तल्ला के अंबेडकर बस्ती चौक्लीया में अनूसूचित जाति के 23 परिवार रहते हैं। उनके घरों पर बिजली और पानी तो पहुंच गया है। गांव की मुख्य सड़क से उनका संपर्क आज भी कटा हुआ है।
दरअसल गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उन्हें दो किमी पैदल आना जाना पड़ता है। जिस वजह से कई बार देरी होने के बस न मिलने के कारण जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचने रह जाते हैं। सरकारी सिस्टम की उदानीता से कई ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीण उप प्रधान मनजीत सिंह, यशोदा देवी, पुष्पा देवी आदि का कहना है कि सड़क न बनने से कई बार गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क गांव दूर होने के कारण नाते रिश्तेदार भी उनके यहां आने में हिचकाते हैं।
-मेरे द्वारा राजस्व गांव तल्ला के अंबेडकर बस्ती चौक्लीया तोक तक दो किमी की सड़क निर्माण के लिए को जिला प्रशासन, विधायक व लोनिवि विभाग से मांग की है। सड़क न होने से इन परिवारों को काफी दिक्कतें पेश आती है। जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति न मिलने पर ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-कमल रावत, प्रशासक, ग्राम सभा धनाऊ
- विभाग की ओर से शासन को सड़क का प्रस्ताव पहले भेजा जा चुका है। अब एक बार फिर से प्रस्ताव को शासन को भेजने की तैयारी है। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
- वेदप्रकाश, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि पौड़ी।