{"_id":"5b7eec5842c79246475f6bf5","slug":"21535044696-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पत रावत अध्यक्ष और मनोज गुसाई बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पत रावत अध्यक्ष और मनोज गुसाई बने उपाध्यक्ष
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति पौड़ी के संचालक मंडल के चुनाव में संपत सिंह रावत अध्यक्ष और मनोज गुसाईं निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
सहकारी समिति के चुनाव में सीता देवी चौहान, नीरज चौहान, विनोद प्रसाद भट्ट, प्रेम सिंह भंडारी, मनवर सिंह रावत, आनंदमणी पोखरियाल, गौरव सिंह नेगी व सरस्वती नेगी को निर्विरोध संचालक चुना गया। जबकि रचना रावत, जगमोहन सिंह को शासन की ओर से संचालक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संस्था 1972 में पंजीकृत है, लेकिन संस्था के पास अब तक अपना खुद का कार्यालय भवन नहीं है। वर्षों से संस्था का कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है। जल्द ही इस मामले में सरकार से निजी कार्यालय, गेस्ट हाउस एवं पार्किंग निर्माण की मांग की जाएगी। इसके अलावा समिति की आय बढ़ाने के लिए ऋषिकेश, श्रीनगर, खिर्सू, सतपुली, थलीसैंण आदि स्थानों पर नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। वहीं दूरदराज के क्षेत्रों में गैस एजेंसी खोलने के भी प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति के कर्मचारियों के वेतन में भी इजाफा किया जाएगा।