{"_id":"5b7c486942c792464a0c7f0f","slug":"21534871657-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक महिला के पति से मिले यूसैक के बर्खास्त कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक महिला के पति से मिले यूसैक के बर्खास्त कर्मी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) से बर्खास्त कर्मी मंगलवार को मृतक मुन्नी देवी के पति देवेंद्र सिंह के घर जाकर उनसे मिले। कर्मचारियों ने कहा कि सात कर्मचारियों को वर्षों की सेवा के बावजूद बगैर किसी कारण यूसैक से हटा दिया गया। यदि मुन्नी देवी के पति की सेवा समाप्त न की गई होती तो इस तरह की घटना न होती। नौकरी चली जाने के बाद से परिवार में मानसिक तनाव बढ़ता चला गया।
यूसैक से हटाए गए कर्मचारियों ने कहा कि सात कर्मचारी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से पिछले सात से दस साल से कार्यरत थे। डाटा एंट्री ऑपरेटर रही शीला रावत ने कहा कि केंद्र में संतोषजनक सेवा के बावजूद उन्हें हटा दिया गया। नयार नदी में अपने दो मासूम बेटों के साथ कूदने वाली मुन्नी देवी के पति देवेंद्र को यदि बहाल कर दिया गया होता तो शायद ऐसा न होता। शीला रावत ने कहा कि देवेंद्र को अक्सर उसकी पत्नी मुन्नी देहरादून बुलाए जाने के लिए कहा करती थी, लेकिन देवेंद्र की नौकरी चले जाने से वह उसे देहरादून नहीं बुला पाया। इससे परिवार में मानसिक तनाव बढ़ता चला गया। शीला रावत ने कहा कि बगैर नोटिस के कर्मचारियों को निकाला जाना अन्याय है। सभी कर्मचारियों को बहाल किया जाए। मुन्नी देवी के पति से मिलने वालों में मोहन दास, दीपक भंडारी व जयंत शाह शामिल रहे।