{"_id":"5a300ddd4f1c1b7a548c29bc","slug":"21513098717-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक भ्रमण कर राइंका सीकू के बच्चों ने जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक भ्रमण कर राइंका सीकू के बच्चों ने जुटाई जानकारी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जीआईसी सीकू के शैक्षिक भ्रमण दल ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिक वानिकी विश्वविद्यालय भरसार का भ्रमण किया।
दल को स्कूल के प्रधानाचार्य राजदेव पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिक वानिकी विश्वविद्यालय परिसर में फ्लोरीकल्चर, आरर्बोकल्चर, सिल्वीकल्चर, पोमोकल्चर मशरूम शोध इकाई नर्सरी, शोध पौधशाला डेरी फार्म फल व सब्जी अनुसंधान प्रखंड, ग्रीन हाउस तकनीकी पर आधारित पौली हाउस देखा और जानकारी जुटाई। इस दौरान जीव विज्ञान प्रवक्ता हनुमंत कुकरेती ने छात्र- छात्राओं को इनके संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र छात्राओं ने पुस्तकालय और नवीन तकनीक पर आधारित कृषि संयंत्रों को देखकर उनकी जानकारी जुटाई। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान दल ाने वालीबाल मैच भी खेला। इस दौरान भ्रमण दल के प्रभारी अशोक असवाल, दीप्ती राजवंशी, अमरीश आदि शामिल रहे।