फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Mon, 11 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देश के बाद शहर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सोमवार को बस स्टैंड से एजेंसी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रशासन ने सख्त लहजे में रेडी-ठेली व व्यापारियों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अफसरों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार केे एसडीएम केएस नेगी, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, अधिशासी अधिकारी पालिका विनोद शाह समेत अन्य अन्य अधिकारियों ने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। कोटद्वार रोड, श्रीनगर रोड, बस स्टेशन, धारारोड, जेल गदेरा आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगी फड-ठेली और नो पार्किंग में खड़े आठ से अधिक दोपहिया वाहनों को जब्त किया। श्रीनगर रोड में एक मांस की दुकान के बाहर गंदगी मिलने पर पालिका के ईओ विनोद लाल शाह ने नाराजगी जताते हुए गंदगी फैलाने वालों का चालान करने के निर्देश पालिका कर्मियों को दिए। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने बस अड्डे में बस चालकों को सही ढंग से वाहन का संचालन करने और दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed