{"_id":"5a01e4f34f1c1b65548bb9ea","slug":"21510073587-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ड्रामा स्पर्धा में जीआईसी सैंधीखाल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ड्रामा स्पर्धा में जीआईसी सैंधीखाल रहा प्रथम
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला विज्ञान महोत्सव के विज्ञान ड्रामा स्पर्धा में जीआईसी सैंधीखाल प्रथम, जीआईसी खुसरौ द्वितीय और जीआईसी चौबट्टाखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सीईओ (माध्यमिक) हरे राम यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जीआईसी पौड़ी में मंगलवार को जिला विज्ञान महोत्सव के परिणाम घोषित किए गए। प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय के व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में जीआईसी सिद्धखाल के शोभित कुमार, जीआईसी सिलोगी के शुभम लखेड़ा और जीआईसी देवीखेत के आकाश डबराल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। टीम प्रोजेक्ट में राउमावि भमरईखाल के राहुल सिंह रावत और पवन कुमार की टीम ने प्रथम, जीआईसी नौगांवखाल के रोहित सिंह और नमन की टीम द्वितीय जबकि जीआईसी कण्डवाघाटी की राधा कुमारी और सूरज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में सतत विकास के लिए नवाचार के उप विषय स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहने पर आयोजित स्पर्धा में जीआईसी सिलोगी की कनिका कुकरेती पहले, राकउमावि सतपुली की अंबिका रावत दूसरे और राउमावि बरस्वार के संदीप और जीआईसी नौगांवखाल की प्रिया पांथरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा उप विषय पर आयोजित स्पर्धा में जीआईसी नौगांवखाल की श्वेता ग्वाड़ी, जीआईसी कालौं के शंकर नेगी और राउमावि रिंगवाड़ी की हिमानी रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशय संरक्षण उप विषय पर जीआईसी नौगांवखाल प्रथम, जीआईसी उज्याड़ी द्वितीय और जीजीआईसी एकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। परिवहन और संचार उप विषय पर राउमावि ढाडूखाल के अनुराग रंजन प्रथम, जीआईसी सिलोगी के दिव्यांशु कुकरेती द्वितीय और जीआईसी कोटद्वार के अतिशी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग की स्पर्धा में जीआईसी पौड़ी के सुहेल, जीआईसी कालौं के सूरज कुमार, राउमावि शिवराज पुर के श्रवण कुमार, जीआईसी सिलोगी के दिपांशु कुकरेती, राउमावि रिंगवाड़ी के भीष्म, जीआईसी बड़खोलू के सुमित, जीआईसी श्रीनगर के अभिषेक दीवान अलग-अलग विषयों में प्रथम रहे। पुरस्कार वितरण का संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। निर्णायक सुशीला रावत, रजनी शाह, नवेंद्र नेगी, मुकेश रावत, राजेश डिमरी, जेपी कुकरेती, बहिदुल रहमान सिद्दीकी, बलवंत नेगी, कुलदीप सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह व पीयूष धस्माना आदि रहे।