फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   215 cases were settled in the National Lok Adalat.

Pauri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 215 मामलों का किया गया निस्तारण

Sat, 13 Dec 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 13 Dec 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
215 cases were settled in the National Lok Adalat.
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के आदेश पर शनिवार को बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में लंबे समय से लंबित अधिकतर मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अलका ने की। सदस्य के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला मौजूद रहे। लोक अदालत के दौरान कुल 215 मामलों का निस्तारण किया गया, इनमें 209 फौजदारी वाद, चार एनआई एक्ट तथा दो सिविल वाद शामिल रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल नेगी, ब्रह्मानंद, सुबोध भट्ट, प्रदीप मैठाणी, विकास पंत, देवी प्रसाद खरे, महेंद्र पाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed