फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   21 people corona infected in Sarana village

सरणा गांव में 21 ग्रामीण कोरोना संक्रमित

Fri, 28 May 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
21 people corona infected in Sarana village
विकासखंड पाबौ के सरणा गांव में 21 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि चोपड़ियूं गांव में सात और बुरांशी में पांच ग्रामीण कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं सीएचसी पाबौ में सेवारत ऑप्टोमेट्रिस्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को दवा देने के साथ ही उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. पंकज सिंह ने बताया कि सरणा गांव में ग्रामीणों के बुखार, सर्दी जुकाम से पीड़ित होने की शिकायत मिलने पर कुछ दिनों पहले 224 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 21 ग्रामीण संक्रमित पाए गए हैं। चोपड़ियूं गांव में सात नए संक्रमित पाए जाने के बाद गांव में संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। जबकि एक व्यक्ति का मौत हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिन ग्रामीणों में कोरोना के लक्षण मिले, उन्हें उसी समय दवा दे दी गई थी। नोडल अधिकारी डा. सिंह ने बताया कि ब्लाक में संक्रमितों की कुल संख्या 295 हो गई, जिनमें एक्टिव केस 129 हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed