{"_id":"5c83ec85bdec2214290185f6","slug":"201552149637-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारियों के स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारियों के स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हीलाहवाली बरतने वाले तीन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बोर्ड परीक्षा में मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के निरीक्षण में तीन परीक्षा केंद्रों में कई खामियां सामने आई थीं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित बीईओ को तत्काल केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को हटाते हुए नई तैनाती सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा परिसर पौड़ी में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने तीन परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। सीईओ रावत ने विगत सात मार्च को परीक्षा केंद्र जीआईसी कोटद्वार का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के परीक्षा कक्ष 33, 34 व 36 में हाईस्कूल गणित विषय के परीक्षार्थियों को बिना दूरी के एक साथ बिठाया गया था। केंद्र में व्यक्तिगत व संस्थागत परीक्षार्थियों को अलग-अलग बिठाए जाने के साथ ही भौतिक विज्ञान के शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, जबकि गणित विषय की बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान के शिक्षक की तैनाती नहीं की जा सकती है। केंद्र व्यवस्थापक ने अग्रिम ड्यूटी के रूप में 11 मार्च को हाईस्कूल विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में विज्ञान विषय के ही अध्यापक-अध्यापिका की ड्यूटी चार्ट में दर्शायी। दूसरी ओर आठ मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने जीआईसी सतपुली व मेटाकुंड का निरीक्षण किया। इसमें इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक ने भूगोल विषय के शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा कक्षों में लगाई। सीईओ मदन सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में निरीक्षण के दौरान तीन परीक्षा केंद्रों में हीलाहवाली सामने आई है। इस पर तीनों परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित बीईओ को तत्काल केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को हटाकर नई तैनाती दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। रावत ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।