फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अपर निदेशालय हुआ सख्त, जल्द जांच के निर्देश-compat

अपर निदेशालय हुआ सख्त, जल्द जांच के निर्देश-compat

Fri, 08 Mar 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अपर निदेशालय हुआ सख्त, जल्द जांच के निर्देश-compat
पौड़ी/गोपेश्वर। जनपद चमोली में एक विद्यालय में विवाहित छात्रा को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोके जाने वाले मामले में विभाग सख्त हो गया है। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल ने सीईओ चमोली को मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। चमोली के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश चंद्र हल्दियानी ने शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचकर वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि एक ओर पूरा विश्व महिला अधिकारों पर बात कर रहा है, दूसरी ओर छात्रा को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोकने की अजीबोगरीब बात सामने आ रही है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। अपर निदेशक ने बताया कि विकासनगर घाट ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कर्णवीर सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। सीईओ चमोली को जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जीआईसी सितेल के प्रधानाचार्य ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि विवाहित छात्रा दिसंबर 2018 से ही अनुपस्थित चल रही थी। छात्रा न प्रवेश पत्र लेने विद्यालय पहुंची और न ही बोर्ड परीक्षा देने। अपर निदेशक ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर चूक सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश चंद्र हल्दियानी ने शुक्रवार को घाट क्षेत्र के जीआईसी सितेल पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी कर्णवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने बताया कि विद्यालय में जाकर प्रधानाचार्य दिगंबर सिंह नेगी से मामले में जानकारी ली गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा को परीक्षा देने से नहीं रोका गया। छात्रा का प्रवेश पत्र भी विद्यालय में ही है। वह अपना प्रवेश पत्र भी नहीं ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed