{"_id":"5a2826bd4f1c1bd0408bb1ce","slug":"201512580797-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी में उठी समस्याओं का नहीं हो रहा है समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी में उठी समस्याओं का नहीं हो रहा है समाधान
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बीडीसी पौड़ी की बैठक में ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने सदन में उठाई जा रही समस्याओं का निराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। विभागीय अधिकारी मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के मिनट नोट कर कार्रवाई से ब्लाक को भी अवगत करवाएं। इस मौके पर पेयजल और सड़क के मामले छाए रहे।
क्षेत्र पंचायत पौड़ी की बैठक ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम सभा भिमली तल्ली में पेजयल फिल्टर न होने व ग्राम सभा मासों मल्ला में पेयजल टंकी का निर्माण का मामला रखा गया। ग्राम प्रधान रछूली ने मोटर मार्गों में गड्ढे व स्कवर की मरम्मत न होने से दिक्कतें होगी। ग्राम सभा तमलाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोहर सिंह ने पेयजल लाइनों की जांच की मांग की। ग्राम सभा भिमली तल्ली व मल्ली, काडई मल्ली, पुसोली, बलोडी, कडकोट, गहड़, निसणी, पाबौं मल्ला, भेटा, ननकोट, मासों, बुडेली आदि गांवों के प्रधानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते बिजली के तारों से खतरा बना हुआ है। उन्होंने तारों की शीघ्र मरम्मत करने व खंभों को बदलवाने की मांग उठाई। जन प्रतिनिधियों ने जसकोट मोटर मार्ग निर्माण का मुआवजा देने, पिसोली तथा सत्याखाल मोटर मार्ग पर गड्ढे व स्कवर को ठीक करने एवं सिधी ग्राम सभा के प्रधान ने मोटर मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की मांग की। घोड़ीखाल से बुआखाल-ज्वाल्पा रोड को पक्का करने की मांग भी सदस्यों ने उठाई।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल सिंह पटवाल, कनिष्ट प्रमुख गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, अमिता असवाल, अनिता देवी, रजना देवी, बीना ममगाईं एवं अनिता देवी, सुधीर कुमार, उर्मिला देवी, पूनम देवी, प्रमोद सिंह, प्रभा देवी, हेमलता, सुमन देवी, आशा देवी, पूनम, रघुवीर सिंह व नीलम देवी आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।