फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चौबट्टाखाल में निजी भूमि पर बनी दीवार की होगी जांच

चौबट्टाखाल में निजी भूमि पर बनी दीवार की होगी जांच

Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
चौबट्टाखाल में निजी भूमि पर बनी दीवार की होगी जांच
पौड़ी। सिंचाई विभाग ने चौबट्टाखाल के एक निजी स्कूल में छह लाख की सुरक्षा दीवार का निर्माण कर दिया। पूर्व सैनिक भारत सिंह ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में यह मामला रखा। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम चौबट्टाखाल को दे दी है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस और जनता दरबार लगाया गया। जिलाधिकारी ने दर्ज 31 शिकायतों में से 13 का निराकरण किया। जनता दरबार में सुरेंद्र सिंह नेगी ने जीआईसी कालेश्वर में अंग्रेजी और गणित के शिक्षक की तैनाती की मांग रखी। ब्राह्मण कफलना में हैंडपंप लगाए जाने की मांग के बारे में जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कुसुम नेगी ने न्यू विकास कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग की। पौड़ी वार्ड संख्या सात में नाली निर्माण की भी मांग रखी गई। ग्राम प्रधान कोठार ने शिकायत की कि केंद्रीय विद्यालय निर्माण का मलबा सीधे गधेरे और जंगल में डाला जा रहा है। डीएम ने लोनिवि को मलबा हटाने के निर्देश दिए। अनुसूचित बस्ती मोलठौं में पेयजल की समस्या के बारे में डीएम ने जल निगम को नई पेयजल लाइन के लिए सर्वे के निर्देश दिए। पौड़ी वार्ड नंबर दो में सफाई व्यवस्था के बारे में शिकायत की गई। ब्लॉक पाबौ के नौठा निवासी विशंबर दत्त खंखरियाल ने चिपलघाट से धौड़धार तक सड़क की दयनीय स्थिति की शिकायत की। सरिता देवी ने लड़की की शादी के लिए अनुदान तथा प्रमिला देवी ने बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। मंजू थपलियाल ने विकलांग पेंशन और मानसिक रोग पीड़ित का प्रमाण पत्र दिलाने की रखी। तहसील दिवस और जनता दरबार में जिला स्तरीय अधिकारियों के सामने शिकायतों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed