{"_id":"59f8ae1f4f1c1bc1678b86a0","slug":"201509469727-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल की हिंसा का विरोध किया, राष्ट्रपति को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल की हिंसा का विरोध किया, राष्ट्रपति को ज्ञापन
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केरल में हो रही गैर वामपंथी विचारधारा के लोगों की नृशंस हत्या पर कड़ा विरोध जताया है। परिषद ने आरोप लगाया कि केरल की कम्यूनिस्ट सरकार की शह पर गैर वामपंथियों की हत्या की जा रही है। परिषद ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देशित कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाएं। इस बारे में परिषद ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में बताया कि पिछले 18 महीनों में वहां पर जिन 18 लोगों की हत्या हुई है, उनमें 14 लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय मजदूर संघ से जुड़े थे। मृतकों में महिला और सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोग भी थे। पिछले एक साल में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर भी खतरनाक हमले हुए हैं। जिससे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों में दीपक रावत, मोहित रावत, प्रफुल्ल बहुगुणा, आकाश कुकरेती व अंजलि आदि शामिल रहे।