{"_id":"59f0c7344f1c1bda538b906d","slug":"201508951860-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर की उर्वशी व भास्कर चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर की उर्वशी व भास्कर चैम्पियन
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर के 47वें वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा के छात्रा वर्ग में उर्वशी व छात्र वर्ग में भास्कर सिंह चैंपियन बने।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को रांसी स्टेडियम में हुए। पांच हजार मीटर दौड़ में भास्कर सिंह प्रथम, विकास द्वितीय व रविंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में अलका रावत, मोनिका रावत व मनीषा, बालक वर्ग में अमित कुमार, योगेश सिंह व आशीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भास्कर, बलराम व विकास, बालिका वर्ग में प्रीति असवाल, रचना रावत व अलका रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को परिसर निदेशक डा. अनूप डोबरियाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।